शनिवार, 25 जनवरी 2014

परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव देंगे सलामी

परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिंह यादव रविवार, 26 जनवरी 2014  को दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की अगुवाई करेंगे। साथ ही वह राष्ट्रपति को सलामी भी देंगे।

भारतीय सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से नवाजे गए नायब सूबेदार योगेन्द्र सिंह यादव ने कारगिल युद्ध के दौरान क्षेत्र ही नहीं बल्कि देश का गौरव बढ़ाया था। अब इसके बाद इस वर्ष की गणतंत्र दिवस की परेड की अगुवाई करने का उन्हें गौरव मिला है। योगेन्द्र यादव ने बताया कि उनके अलावा परमवीर चक्र हासिल करने वाले हिमाचल निवासी कैप्टन संजय कुमार व आनरेरी कैप्टन बन्ना सिंह साथ रहेंगे। तीनों वीर सपूत दिल्ली राजपथ में होने वाली परेड के दौरान खुली जीप में राष्ट्रपति को सलामी देते नजर आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: