शनिवार, 1 फ़रवरी 2014

हरियाणा के मुख्यमंत्री बन सकते हैं 'आप' के योगेन्द्र यादव

दिल्ली में सरकार बनने के बाद अब आम आदमी पार्टी योगेन्द्र यादव पर दांव खेलना चाहती है। सूत्रों की मानें तो उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

हरियाणा में इस साल चुनाव होने है। ऐसे में नई पॉलिसी के तहत योगेन्द्र यादव अभी से वहां अपनी पैठ बनाने में जुट गए हैं। पार्टी ने हरियाणा में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है और योगेन्द्र खुद इसपर नजर बनाए हुए हैं। पार्टी को उम्मीद है कि दिल्ली की तरह हरियाणा की जनता भी उन्हें एक मौका जरूर देगी।


कोई टिप्पणी नहीं: